![]()
रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जोधपुर से पटना के बीच 11 अक्टूबर से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04831, जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर से 1 नवंबर तक (4 ट्रिप) जोधपुर से हर शनिवार को 16:05 बजे रवाना होगी। यहां से यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर 21:30 बजे पहुंचकर 21:40 बजे रवाना होकर रविवार को 16:15 बजे पटना पहुंचेगी।
इसी तरह, गाडी संख्या 04832, पटना-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 2 नवंबर तक (4 ट्रिप) पटना से हर रविवार को 17:45 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 19:15 बजे पहुंचेगी। वहां से 19:25 बजे रवाना होकर मंगलवार को 1 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन मार्ग में गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 16 सेकंड स्लीपर, 4 जनरल श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 कोच होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments