![]()
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर से पटना के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चार ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 04831 जोधपुर–पटना साप्ताहिक स्पेशल 11 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार को जोधपुर से शाम 4:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर रात 9:30 बजे पहुंचेगी और 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:15 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं, 04832 पटना–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 12 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को पटना से शाम 5:45 बजे रवाना होगी। यह सोमवार को जयपुर रात 7:15 बजे पहुंचेगी और 7:25 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को रात 1:00 बजे जोधपुर सिटी पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे — जिनमें 16 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड कोच शामिल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments