जीवाणा में तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए किसान
सायला उपखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने सायला उपखण्ड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सायला उप तहसीलदार को ज्ञ
बोले- अनाज सड़ने की स्थिति
किसान नेता भंवरलाल ने बताया- जीवाणा, सायला सहित आसपास के गांवों में बाजरा, मूंग, ग्वार, मूठ और तिल की फसलें कटकर खेतों में पड़ी थीं। लेकिन, पिछले 10 दिनों से लगातार बारिश के चलते फसलें पूरी तरह खराब हो गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से अनाज सड़ने की स्थिति बन गई है। बारिश से अनार के बागों में भी भारी नुकसान हुआ है। फूल और फलों के झड़ने से बागवानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग करते हुए कहा- प्रशासन तत्काल सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाए और बीमा कंपनियों से क्लेम शीघ्र मंजूर करवाए।

ज्ञापन के बाद फसल खराबे की जानकारी देते हुए किसान
किसान नेता जेमाराम ने बताया कि इसके साथ ही बिजली की अघोषित कटौती, ट्रांसफॉर्मर खराबी और सिंचाई की दिक्कतों को लेकर भी किसानों ने उपखण्ड कार्यालय के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर कई-कई दिनों तक बिजली बहाल नहीं होती, जिससे खेतों की सिंचाई बाधित रहती है। जिसकी जांच कर समाधान कराने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments