शस्त्र पूजन करते संगठन के कार्यकर्ता
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर का शस्त्र पूजन कार्यक्रम बलराम व्यायाम शाला शास्त्री नगर में आयोजित हुआ। विहिप महानगर के सातो प्रखंड से बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।
शस्त्र पूजा आत्मा रक्षा ओर संघर्षों का सामना करने के लिए
महानगर मंत्री ओम प्रकाश लड्ढा ने बताया कि शस्त्रों की पूजा शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक तरीका है,शस्त्र पूजन हमें आत्मरक्षा और संघर्षों का सामना करने के लिए प्रेरित करती है,शस्त्र पूजा का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है जो आदि अनादि काल से चला आ रहा है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्ता
समाज शास्त्र के साथ शस्त्रों से भी जुड़ा रहे
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर के उपाध्यक्ष भारत गेंगट ने कहा की शस्त्रों की पूजा देव पूजा के समान होती है, हिंदू समाज पर विधर्मियों ने आक्रमण किया उसके प्रतिकार में समाज का शास्त्रों के साथ शस्त्रों से जुड़ा ओर विधर्मियों को जड़ मूल से समाप्त किया।
इनकी रही मौजूदगी
प्रांत से ओमप्रकाश बुलिया,अखिलेश व्यास व महानगर से संजय सेन,रमेश नागर,विकास सुवालका,सत्यनारायण बजरंगी,घनश्याम खंडेलवाल,निलेश सोनी व प्रखंड से कैलाश साहू,पप्पू साहू,अनिल वैष्णव,हितेश कृपलानी,विजेंद्र मिश्रा,भानु प्रताप,योगेश सोनी,सुनील उपाध्याय,लक्ष्मण सिंह शेखावत,ताराचंद,देवेंद्र शर्मा व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
ग्रामीण एरिया में भी हुआ शस्त्र पूजन
भीलवाड़ा ग्रामीण के गंगापुर प्रखंड मे भी मातृशक्ति ने शस्त्र पूजन किया।प्रखंड संयोजिका दया जी सैनी ने बताया कि माता जी के पण्डाल में महिषासुर मर्दिनी माया के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर आचार पद्धति के साथ बहनों को शस्त्र के महत्व बारे में बताकर हर घर में शस्त्र रखने का आव्हान किया।और फिर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया। मंच का संचालन संजय सेन द्वारा किया गया ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments