![]()
चाकू घोंपने के बाद युवक की पीठ पर हुआ घाव।
बांसवाड़ा में चल रहे दशहरे मेले में धक्का लगने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद 6-7 बदमाशों ने 2 युवकों को घेर लिया और मेला स्थल के बाहर ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक की रीढ़ की हड्डी में लगा। गंभीर हालत में घायल का निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
मामला कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे दशहरे मेले में शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। घायल सिंगपुरा निवासी अनिल(21) पुत्र बहादुर के पिता बहादुर सिंह ने आज(रविवार) की दोपहर राजतालाब थाने में रिपोर्ट सौंपी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेले में घूमते समय धक्का लगने पर हुआ था विवाद राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया- अनिल अपने दोस्त के साथ दशहरा मेला देखने आया था। दोनों मेले में घूम रहे थे। इस दौरान किसी युवक को धक्का लग गया, इसके बाद 6-7 बदमाशों ने मिलकर उन्हें घेर लिया और मेले के बाहर ले गए। बदमाशों में से एक ने अनिल की पीठ में चाकू घोप दिया, जो रीढ़ की हड्डी के पास लगा। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं झाड़ियों में गिर पड़ा। जबकि दोस्त नशे में था, जो घटना के बाद घायल को छोड़कर भागकर वापस मेले में चला गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को राजतालाब के हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उसे जिला हॉस्पिटल, फिर उदयपुर के हॉस्पिटल रेफर किया गया। इस बीच परिजन उसे निजी हॉस्पिटल ले गए।
आज परिजनों से मिली रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौकरी से सीधा मेला देखने गया था पिता बहादुर ने बताया- अनिल शहर में इलेक्ट्रिकल की दुकान पर वायरिंग का काम करता है। शाम को काम से सीधा मेले में गया था। इस बीच अपने साथी के साथ मेले में घूम रहा था, तब ही बदमाशों ने उस पर हमला किया। हालांकि इसकी सूचना साथी ने पुलिस और परिजन दोनों को नहीं दी।
2 दिन पहले भी चाकू से किया था हमला पुलिस ने बताया कि दशहरे मेले के पास 26 सितंबर की रात को चाकूबाजी की घटना हुई थी। कालीडूंगरी निवासी विक्रम पुत्र ओंकार डोडियार को पीठ में चाकू लगा था। उसको तीन टांके आए थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि पीड़ित अकेला था और घटना रंजिशवश हुई थी। इंस्टाग्राम पर किसी फोटो को पोस्ट करने के बाद से विवाद शुरू हुआ था। मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट नही दी गई हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments