☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में रैगर समाज की महिलाओं का पहला सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

जयपुर में रैगर समाज की महिलाओं का पहला सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। रविवार को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान सभागार में हुए इस कार्यक्रम में दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

.

अखिल भारतीय रैगर महासभा, महिला प्रकोष्ठ, राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक तारा बेनीवाल ने बताया कि सम्मेलन में देशभर से रैगर समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं की समाज और राष्ट्र निर्माण में भूमिका, संगठन की भावना, सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक व राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और पारिवारिक सुसंस्कारों के संवर्धन पर भी बात की गई।

इस अवसर पर उन विवाहित जोड़ों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बिना दहेज के शादी की थी

इस अवसर पर उन विवाहित जोड़ों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बिना दहेज के शादी की थी

सम्मेलन की एक प्रमुख पहल दहेज मुक्त विवाह परंपरा को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर उन विवाहित जोड़ों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बिना दहेज के शादी की थी। सभी उपस्थित लोगों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे अपने बच्चों का विवाह बिना दहेज करेंगे और इस परंपरा को समाज में आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाशाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 43 छात्राएं, अखिल भारतीय और राज्य सेवा में चयनित 17 युवा, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के 22 खिलाड़ी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, आयोजन में सहयोग करने वाले 21 दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया।

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीका राम जूली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीका राम जूली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीका राम जूली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस बी.एल. नवल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के. मोहनपुरिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक निवाई रामसहाय वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत और पूर्व विधायक गंगादेवी भी अति विशिष्ट अतिथियों में शामिल थीं।

आयोजन टीम में राष्ट्रीय महासचिव और संयोजक नीरज कुमार तोणगरिया, सह-संयोजक शकुंतला दयानंद सक्करवाल, डॉ. कविता खोरवाल और ललितादेवी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन ने रैगर समाज में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकजुटता और दहेज मुक्त विवाह आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading