☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में बीती रात से एक कमजोर सिस्टम के आने से पूर्वी राजस्थान में हल्के बादल छाए। धौलपुर जिले में कुछ जगह पर हल्की बारिश हुई। भरतपुर जिले में भी कई जगह देर शाम हल्के बादल छाए।

.

जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, बूंदी के एरिया में हल्की ठंडी हवा चली। मौसम विभाग ने आज राज्य के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 दिन से थमेगा बारिश का दौर

बीती रात धौलपुर के ​मनिया में 1MM बरसात दर्ज हुई। धौलपुर और भरतपुर में ही कुछ स्थानों पर देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पहले देर शाम को जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में हल्की ठंडी हवा चली। मौसम केंद्र के अनुसार 20 सितंबर से राज्य में बारिश का दौर थम जाएगा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मौसम साफ होने लगेगा।

इन शहरों में बढ़ा दिन का तापमान

कल जयपुर, हनुमानगढ़, नागौर, भीलवाड़ा समेत कई शहरों में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। इन शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

कल सबसे ज्यादा तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस चूरू और 37.6 गंगानगर में दर्ज हुआ। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इधर पिलानी में 36.9, बाड़मेर में 36.3, जैसलमेर में 36.9, बीकानेर में 36.3, नागौर में 33.8, हनुमानगढ़ में 36.3, अजमेर में 33.8, भीलवाड़ा में 33.7, कोटा में 34.4, उदयपुर में 32.8, चित्तौड़गढ़ में 35.3 और अलवर में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading