बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके में शराब ठेका संचालक और साथियों पर स्कार्पियों में सवार होकर आए 5 लोगों ने तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों के हाथ व पैर काट दिए। एक की मौत हॉस्पिटल में हो गई। दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालात में जोधपुर रेफर किया गया।
सूचना मिलने पर सादर पुलिस, एमओबी, एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसपी ने पहले हॉस्पिटल पहुंचकर घायल से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिर देर रात घटनास्थल पहुंचे है। एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी है।

एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।
घायल वीरेंद्र कुमार ने बताया- मैं, खेताराम, हरखाराम सरणू से घर की तरफ जा रहे थे। पीछे से स्कॉर्पियो और बाइक पर चार-पांच लोग आए। हमें रुकवाया। नीचे उतरे और तलवार व अन्य हथियार से हमला कर दिया। हरखाराम और खेताराम के हाथ व पैर दोनों तलवार से काट दिए।
मुझे धक्का मारा, इससे मैं हाईवे किनारे खाई में गिर गया। हरखाराम खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। खेताराम सीट पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद सभी वहां से भाग गए। मैं खड़ा होकर आया।
खेताराम तो कुछ बोला नहीं। हरखाराम ने हॉस्पिटल ले जाने का बोला। फिर फोन करके परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया। फिर इनको प्राइवेट गाड़ी से बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए। यहां पर खेताराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरखाराम को जोधुपर रेफर किया गया है। हमलावारों में चंपाराम पुत्र लाखाराम मूंढण, ओमप्रकाश थे। दोनों को मैंने पहचान लिया। बाकी बदमाश पहचान में नहीं आए।

पुलिस ने खेताराम के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
खेताराम पुत्र राऊराम निवासी होडु है। इनका शराब ठेका होडु में है। मैं दोस्त के साथ घर आ रहा था। हम ठेके पर मिले भी नहीं थे। उनकी कोई साजिश दी थी तो हमें पता नहीं थी। हाथ-पैर काट दिए। वहीं खेताराम के पेट भी घुसा दिया।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया-घटना में खेताराम की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को जोधपुर रेफर किया गया। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल घटना स्थल से एमओबी, एफएसल की टीमों ने सबूत जुटाए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments