![]()
नगला जनूथर में कस्बे को जोड़ने वाली सीसी सड़क पर जलभराव से लोग परेशान हैं।
डीग जिले के नगला जनूथर में कस्बे को जोड़ने वाली सीसी सड़क पर जलभराव से लोग परेशान हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 400 मीटर लंबी इस सड़क पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने नाली का निर्माण नहीं किया।
गांव के आबादी क्षेत्र में नाली होने से पानी की निकासी हो रही है, लेकिन पीडब्ल्यूडी क्षेत्र में नाली न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत ने निजी जमीन में पानी निकासी का अस्थाई प्रबंध किया, जो दो दिन में ही बंद हो गया। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी डालने से अतिक्रमण बढ़ गया है और पानी निकासी का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने एसडीएम की जनसुनवाई में समस्या बताई और सुगम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। यह एकमात्र सड़क मार्ग है जो गांव को कस्बे से जोड़ता है। पीडब्ल्यूडी की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments