करौली में अग्रवाल समाज का चुनाव 3500 मतदाताओं का मतदान।
करौली में अग्रवाल समाज के बहुप्रतीक्षित चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। समाज सदन में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस चुनाव में समाज अध्यक्ष, 20 कार्यकारिणी सदस्य और श्रीगोविंद देवजी मंदिर ट्रस्ट प्रन्यास मंडल के 6 पदों के लिए मतदान हो रहा है

चुनाव में समाज अध्यक्ष, 20 कार्यकारिणी सदस्य और श्रीगोविंद देवजी मंदिर ट्रस्ट प्रन्यास मंडल के 6 पदों के लिए मतदान।
मतदान प्रक्रिया में कुल 3500 मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। समाज के वरिष्ठजन और युवा मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

देर रात परिणाम होंगे जारी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र गुप्ता के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से करवाया जा रहा है। समाज के लोग इस चुनाव को नई कार्यकारिणी के चयन और सामाजिक विकास की दिशा तय करने का अवसर मान रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments