![]()
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से महिला की मौत।
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मठ हिंगोटा में एक दुखद घटना सामने आई है। पशुओं के लिए चारा लेने गई सुनीता (25) की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
सुनीता खेत में चारा लेने गई थी। इसी दौरान कुएं के पास उसका पैर फिसल गया। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सुनीता के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मृतका के पति रवि गुसाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सुनीता के पीछे उसका 3 वर्षीय बेटा है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। परिजन शोक में डूबे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments