![]()
नागौर के खींवसर में कॉलेज, सिविल कोर्ट, एसडीएम कार्यालय, तहसील, मंदिर सहित कई स्कूलों की तरफ जाने वाली माजीसा रोड़ पर गंदे पानी की निकासी नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। पानी जमा होने के चलते यहां सड़क पूरी तरह से दलदल बन चुकी है। इन दिनों हुई बार
खींवसर में माजीसा रोड पर जलभराव के कारण सड़क के पास बने गड्ढों की वाहन चालकों को जानकारी नहीं होने के कारण पिछले एक सप्ताह में करीब 14 बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार ग्राम पंचायत और उपखंड स्तरीय अधिकारियों को पानी निकासी की समस्या को लेकर अवगत करवाया है। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो सका है। रोजाना इस रास्ते से कई सरकारी कार्मिक व अधिकारी गुजरते हैं। लेकिन अभी तक ये समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कोई अनहोनी होने से पहले समस्या के समाधान की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments