![]()
पाली के मारवाड़ जक्सन के गुड़ा मोकम सिंह के सरकारी स्कूल की टूटी दीवार।
पाली में शनिवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। क्योंकि स्कूल को छुट्टी हो स्कूली थी।
जानकारी के अनुसार घटना पाली जिले के मारवाड़ जक्सन उपखंड के गुड़ा मोकम सिंह गांव में शनिवार दोपहर को राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल हुई। सालों पुरानी स्कूल की दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय स्कूल में स्टूडेंट नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो जाता।
मामले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पाली राहुल कुमार राजपुरोहित ने बताया कि मारवाड़ सीबीईओ ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त परिसर को पूरी तरह सील किया हुआ है। किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है। स्कूल प्रशासन इस मामले में पहले से ही अलर्ट था। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों को सुरक्षा के मामले में पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments