![]()
नाथद्वारा में चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस थाना श्रीनाथजी मंदिर ने खुलासा करते हुए वारदात के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना इंचार्ज मोहन सिंह के अनुसार- पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के आदेशों पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया- 18 जून को नाथद्वारा बस स्टैंड केशव काम्पलेक्स दुकान से बाहर निकली एक महिला के गले से अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से चेन खींच कर बाइक से फरार हो गए।
इस वारदात के बाद महिला के पति दिलीप कुमार जैन में मामला दर्ज कराया।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया। साथ ही वारदात में शामिल तीन आरोपियों राहुल मेघवाल, निवासी देवली थाना डुंगला हाल आसावरा थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़, पप्पू उर्फ नितेष पुत्र रतनलाल गवारिया, निवासी आसावरा थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ व धर्मेंद्र उर्फ महेन्द्र पुत्र केसुराम रैगर निवासी आसावरा जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नही करते है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments