☜ Click Here to Star Rating



केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मीडिया से बातचीत करते हुए।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भिवाड़ी में जलभराव का मसला नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। जिसके समाधान के लिए हम लोग दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिल चुके। उनको समाधान के कई सुझाव भी दिए हैं। आगे जल्दी उनसे बातचीत कर भ

.

केंद्रीय मंत्री ने यह बात बुधवार को बीजेपी अलवर के कार्यालय पर जीएसटी सुधारों पर मीडिया से बातचीत करते हुए कही। यादव ने कहा कि अलवर को वास्तव में अच्छे शहर के रूप में लाना है जो नियोजित विकास के लिए नागरिकों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। जिसके लिए सबको अपने व्यवहार में बदलाव करना चाहिए। जैसे अलवर शहर में 80 हजार मकान हैं। सबको घर में कचरा पात्र रखना चाहिए। हम सब गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने लग जाएं और ऑटो टिप्पर में डालने लग जाएं तो काफी बदलाव आ सकता है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें महिला, दिव्यांग, गरीब, मजदूर व किसानों के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम शुरू किया है। सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच व इलाज कराया जाएगा।

GST पर जानकारी देते हुए कहा कि देश में दीपावली पर बड़ा धमाका करने की बात प्रधानमंत्री ने कही थी। उसके अनुसार नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी सुधारों का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। देश में जीएसटी आया तब कांग्रेस ने बहिष्कार किया था। ऐसा कहा गया कि जीएसटी लागू करने के बाद सत्ता चली जाती है। लेकिन बीजेपी ने जीएसटी लागू किया और उसके बाद लगातार दो बार सत्ता में आ गए। सहमति के आधार जीएसटी काउंसिल का प्रारंभ् किया गया था। जीएसटी के वर्गीकरण से दो ही स्लेब होने चाहिए। तभी जाकर सुधार होगा। जीएसटी सुधार करते हुए अब आगे खेती के उपकरण, दवा काफी सस्ते होंगे। देश के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा होगा। जिससे राजस्व भी बढ़ेगा। जितनी खपत बढ़ेगी उतना राजस्व मिलेगा। आमजन की वैल्यू बढ़ेगी। स्वदेशी का मतलब, भारत में बना, भारत की मिट्टी व भारत के मजदूर के पसीने से बना उत्पाद स्वदेशी है। जीएसटी की एक सरल, निष्पक्ष व विकासोनुखी है। इससे भारत के विकास को गति मिलेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading