☜ Click Here to Star Rating


लोगों से संवाद करते कलेक्टर, कृषि मंत्री और नगर सभापति।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत सवाई माधोपुर में बुधवार को शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का शुभारंभ हुआ। यहां गीता देवी अग्रवाल गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर में कैंप आयोजित किया गया। कैंप

.

लोगों की समस्याएं जानते प्रभारी सचिव देवाशीष पृष्टि।

लोगों की समस्याएं जानते प्रभारी सचिव देवाशीष पृष्टि।

पहले दिन 11 वार्डों का लगा शिविर

सवाई माधोपुर में नगर परिषद क्षेत्र यह शिविर आगामी एक माह तक आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 57, 58, 59, 60 के शिविर का आयोजन गीता देवी अग्रवाल गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर में किया जा रहा है। यहां शुक्रवार तक शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह काम होंगे

कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, सीसी और डामर सड़क मरम्मत और पेचवर्क के काम, स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करना, अंधेरी और सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाना, प्रमुख चौराहों, डिवाइडर, पार्क, सामुदायिक केंद्र, रैन बसेरा और अन्य सार्वजनिक स्थलों का रखरखाव और सौंदर्यीकरण, आवारा पशुओं को पकड़ना, जन्म/मृत्यु/विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस साइनेज, सीवर कनेक्शन, ओ एफ सी-मोबाइल टावर NOC, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करना, अनुमादित योजना के पट्टे धारा-69A,54E,50B,60C के अंतर्गत पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति निस्तारण, लीज होल्ड से फ्री-होल्ड पट्टे जारी करना, यूडी टैक्स जमा करवाना, फ्लैगशिप योजनाओं के तहत स्वीकृति जारी करना जैसे काम होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading