☜ Click Here to Star Rating



आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट बीते कुछ दिनों से लगातार ठप रही, जिससे लाखों करदाता समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए। तकनीकी खामी के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, नतीजा यह हुआ कि अब ईमा

.

सीए लविश चावला ने बताया कि जब सरकार डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, तब इस तरह की तकनीकी विफलता देश की छवि को धूमिल करती है। महंगाई और टैक्स के बोझ से पहले ही परेशान आम करदाता को सिस्टम की खराबी का नुकसान झेलना पड़ रहा है। यह स्थिति ईमानदार करदाताओं के साथ अन्याय है, जिन्होंने समय रहते अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की लेकिन सरकार की लापरवाही के शिकार बन गए।

चावला ने बताया कि सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए उन रिटर्न पर ब्याज और पेनल्टी से छूट देनी चाहिए, जो तकनीकी खामियों के चलते देर से दाखिल हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा कदम न केवल करदाताओं को राहत देगा बल्कि सरकार की छवि को भी बेहतर बनाएगा। आम जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि डिजिटल व्यवस्था में पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित हो।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading