☜ Click Here to Star Rating



पेयजल संकट से परेशान बीनासर के ग्रामीण मटके ​लेकर जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंचे।

चूरू के गांव बीनासर में पेयजल संकट गहरा गया है। भांभू और वाल्मीकि मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को जलदाय विभाग के एसई कार्यालय में प्रदर्शन किया।

.

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मोहल्लों में जलदाय विभाग ने पानी की टंकी तो बना दी है, लेकिन इनमें पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे सैकड़ों घरों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में अनिल, जयप्रकाश, सरोज, सीताराम, पूजा, राकेश, टीकूराम, अंकित, विक्रम, रामनिवास, उम्मेद खां और राजेन्द्र सहित कई ग्रामीण शामिल थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading