☜ Click Here to Star Rating



पूर्व प्रधानमंत्री की श्रदांजलि देते हुए

शहर के राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत के संचार क्रान्ति के जनक आधुनिक युग के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की 81 वीं जयंती कांग्रेस जिला अध्यक्ष भवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में मनाई गई।

.

2 मिनट का मौन रखा

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुंपावत ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 81वीं जयंती व सद्भावना दिवस” के अवसर पर पुष्पांजलि सभा कार्यक्रम जिसमें सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। जिसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया साथ ही उनके बताए गए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व जनअभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, सवाराम पटेल, शहजाद अली सैय्यद, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत, जिला संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, रमेश सोलंकी, कैलाश शर्मा, लक्ष्मण सिंह सांखला, देवाराम सांखला, अशोक परिहार, नागेश जैन, लाल सिंह राजपुरोहित व मिश्रीमल गहलोत, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading