☜ Click Here to Star Rating



कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित मूवी ‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को सुखेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शाहिद निवासी सूरजपोल फ्लेक्स बनाने का काम करता ह

.

आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट पर निर्माता अमित जानी के लिए आपत्तिजनक कमेंट लिखा था। निर्माता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस आरोपी का बैकग्राउंड और टिप्पणी के उद्देश्य को लेकर पूछताछ कर रही है।

निर्माता की तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल कराया था भर्ती

निर्माता अमित जानी की एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर उदयपुर शहर के निजी पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ मूवी के डायरेक्टर भरत सिंह श्रीनेत और कन्हैयालाल के बेटे यश तेली भी थे। तीनों ही फिल्म स्क्रीनिंग के सिलसिले में अहमदाबाद से लौटकर उदयपुर आ रहे थे।

यहां अमित जानी को अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उदयपुर के आइनॉक्स थियेटर में होने वाला मूवी स्क्रीनिंग का कार्यक्रम भी पोस्टपॉन्ड करना पड़ा था।

3 दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

अमित जानी ने कहा- मुझे तीन दिन पहले अहमदाबाद पहुंचने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उसके बाद जब उदयपुर हॉस्पिटल में भर्ती था, तब किसी ने सोशल मीडिया पर कमेंट करके लिखा कि हम 700 मीटर दूर हैं, आपको टिफिन देने आएंगे। इसी कमेंट पर एक अन्य व्यक्ति कमेंट करता है कि टिफिन क्यों, चाकू भेजिए। मैं पुलिस से मांग करता हूं कि इन दोनों लोगों का क्या कनेक्शन है, जांच करनी चाहिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading