चुनरी ओढ़कर स्वागत करते ग्रामीण
भीलवाड़ा के आकोला कस्बे के निकट से गुजर रही मेवाड़ की गंगा कही जाने वाली बनास नदी का पानी आज 9 साल बाद पुलिया पर आ गया,जिसे देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीण बनास नदी के किनारे पहुंचे।आकोला गांव के ग्रामीणों द्वारा बनास नदी का चुनरी ओढ़

अच्छी बारिश के बाद पुलिया पर एक फीट तक पानी की चादर है
आकोला पुलिया पर 9 साल बाद पानी आया, इससे पहले 2016 में पानी पुलिया पर आया था, पुलिया पर करीब पौन फिट पानी की चादर चलने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।आकोला गांव के ग्रामीणों ने बनास नदी की पूजा कर चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी देखने पहुंचे
नदी के उफान को देखने के लिए आकोला सहित बड़लियास,सवाईपुर, ढ़ेलाणा, खजीना, होलिरड़ा, दोवनी, चांदगढ़, अडसीपुरा, भाकलिया, जीवा का खेड़ा आदि कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी को देखने के लिए पुलिया पर पहुंचे।

नदी में भरपूर पानी आने से ग्रामीणों में उत्साह है
आकोला प्रशासक शिवलाल जाट व ग्रामीण मुकेश शास्त्री ने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश व मातृकुंडिया बांध से छोड़े गए पानी के चलते आज सोमवार सुबह मेवाड़ के गंगा कहे जाने वाली बनास नदी उफान पर आ गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments