![]()
जयपुर के भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी करने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किये हुए तीन मोबाइल फोन रिकवर किये। प्रारम्भिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उस ने घरों से 18 से अधिक मोबाइल फोन
डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया कि भट्टा बस्ती थाने में नियाज आलम निवासी नया जालुपुरा भट्टाबस्ती ने एक रिपोर्ट दी। इसमें उसने बताया कि सुबह 7 बजे उस के कमरे के अन्दर तीन मोबाइल फोन रखे थे। एक मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी व एक मोबाइल फोन वीवो, एक फोन रेडमी कम्पनी का था जो कोई कमरे से चुरा कर ले गया। इस पर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
सीआई भट्टा बस्ती हरिओम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आस-पास लगे हुए कैमरों की फुटेज चैक की। जिस के बाद पुलिस टीम ने वारदात करने वाली महिला इमराना (30) पत्नी दानिश को डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी महिला ने वारदात करना स्वीकार किया। जिस के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस के पास से चोरी किये गए 3 मोबाइल फोन रिकवर किये।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह आगरा से 10-15 दिन में आती तथा मौका देख कर मकानों में घुसकर मोबाइल फोन चुरा लेती है मकान मालिक को पता चलने पर भीख मांगने व भूखी होने का बहाना कर खाना या भीख लेकर चली जाती है ताकि मकान मालिकों को चोरी का शक नही हो, महिला ने अब तक डेढ़ दर्जन मोबाइल फोन घरों से चुराना स्वीकार किया है जिनके बारे में महिला मुल्जिमा से पूछताछ की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments