![]()
चूरू में परीक्षार्थियों की कड़ी जांच के बाद सेंटर में प्रवेश दिया गया।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को 32 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा संपन्न हुई। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली।
पहली पारी में कुल पंजीकृत 9,559 अभ्यर्थियों में से 6,722 ने परीक्षा दी। इस पारी में 2,837 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 70.2 प्रतिशत रही। दूसरी पारी में भी 9,559 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,698 ने परीक्षा में भाग लिया। इस पारी में 2,861 अभ्यर्थी नहीं आए और उपस्थिति 70.07 प्रतिशत दर्ज की गई।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जमा होने लगी थी। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। केंद्र में प्रवेश से पहले पुलिस जवानों और जांच अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments