![]()
बूंदी के देईखेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश से नहरों और माइनरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई।
बूंदी के देईखेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश से नहरों और माइनरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किसानों ने अस्थायी तौर पर मिट्टी डालकर पानी को खेतों में जाने से रोका था।
सिंचाई विभाग ने बिना मरम्मत के ही नहरों में पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे खेतों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। फसलों के नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है।
देईखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास, चहिचा माइनर अध्यक्ष शंभूदयाल और ओम प्रकाश जुंड वाल नहर अध्यक्ष लटूर लाल समेत कई किसानों ने विभाग से मांग की है। उनका कहना है कि पहले नहरों की टूटी दीवारों की मरम्मत और सफाई कराई जाए। इसके बाद ही पानी छोड़ा जाए। इससे किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments