![]()
सिरोही जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ में जय विक्रम हरण चेयरमैन और रघुनाथ माली बने अध्यक्ष।
सिरोही में एक निजी मैरिज गार्डन में जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जय विक्रम हरण को चेयरमैन और रघुनाथ माली को अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी भीक सिंह भाटी की देखरेख में यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इस दौरान राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक मोहम्मद इस्माइल, जिला खेल अधिकारी अमित शर्मा और राजस्थान ओलिंपिक संघ से लाल सिंह सांखला समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी में गिरीश संगरवशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रवीण सिंह सिंधल, मदन रावल, विवेक कोठारी और प्रकाश बी माली को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गोविंद सिंह देवड़ा को सचिव, दिलकश खान और ऋत्विक सिंह देवड़ा को संयुक्त सचिव तथा सुरेंद्र सिंह राठौड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष रघुनाथ माली ने बताया कि जिले में टेनिस बॉल क्रिकेट का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। सिरोही की टीम राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल है। आगामी माह में राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिरोही में किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन यादगार होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments