![]()
इंदिरा गांधी नहर के किसानों को अब नए रेगुलेशन में चार में से दो बारी पानी देने पर सहमति बन गई है। सिंचाई विभाग इसके लिए नया रेगुलेशन जारी करेगा। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के प्रयास के बाद सिंचाई विभाग को अपना रेगुलेशन बदलना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता और
मुख्य अभियंता विवेक गोयल ने बताया कि नए रेगुलेशन में किसानों को चार में से दो बारी पानी देने का निर्णय कर लिया गया है। इसके लिए रेगुलेशन कब जारी होगा और किस तरह से पानी दिया जाएगा, इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है। पूर्व में जारी रेगुलेशन 21 अगस्त से बदलेगा, ऐसे में इसी दिन से नया रेगुलेशन जारी होगा। इससे किसानों को एक बारी पानी मिल चुका होगा।
बांधों में है भरपूर है पानी
दरअसल, बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है। बांधों की सुरक्षा की दृष्टि से बीबीएमबी के ने बांधों से लगभग 75 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सोमवार को हुई बीबीएमबी की तकनीकी समिति की बैठक में प्रस्तुत वर्षा के पूर्वानुमानों के मध्यनजर बांधों से निकासी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। पंजाब की ओर से हरिके हैड के अपस्ट्रीम के बंधों की सुरक्षा के मध्यनजर हरिके हैड पर 690.90 से घटाकर पौंड लेवल 688.30 फीट किया हुआ है, जो और कम किया जा सकता है।
किसानों की खरीफ फसल के लिए इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाकर पानी दिये जाने की मांग की जा रही थी। जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाने का निर्णय हो गया है।
पाकिस्तान जा रहे पानी को रोकेंगे
व्यर्थ बहकर पाकिस्तान जाने वाले पानी एवं पंजाब में नदियों के तटबंधों की सुरक्षा को दृष्टिगत रख राज्य सरकार की ओर से पंजाब सरकार से बातचीत की जा रही है। इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के लिए पानी की उपलब्धता तय होगी।
पूर्व मंत्री भाटी ने दिया था धरना
दरअसल, पानी की मांग को लेकर हजारों किसानों के साथ पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को बीकानेर के कलेक्टरी में धरना दिया था। जिसके बाद संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। इस धरने में पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, देहात अध्यक्ष राजेंद्र मूंड और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी शामिल हुए।
भाजपा नेता भी सिंचाई मंत्री से मिले
उधर, भाजपा ने भी किसानों की मांग को सरकार तक पहुंचाया। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने इसके लिए सिंचाई मंत्री से बात की और उन्हें चार में दो बारी पानी देने की मांग की। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी सरकार से किसानों की मांग मानने का आग्रह किया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments