![]()
बूंदी में 9वीं कक्षा की छात्रा पर फेंका मिर्च पाउडर (फाइल फोटो)
नैनवां के बम्बूली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं की छात्रा पर मिर्च पाउडर फेंकने का मामला सामने आया है। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कराई गई है।
.
सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे छात्रा बाथरूम के बाहर चबूतरे पर खड़ी थी। इसी दौरान अरण्या के रास्ते से दो बाइक पर चार युवक आए। सभी के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इनमें से एक युवक स्कूल की दीवार फांदकर अंदर आया और छात्रा पर मिर्च पाउडर फेंककर फरार हो गया।
स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल राधेश्याम सैनी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments