हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे 48 पर एक रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई। कार में मध्य प्रदेश(एमपी) निवासी 5 युवक सवार थे। हालांकि गनीमत रही कि सभी युवकों को चोट नहीं आई।
हादसा मांडल थाना क्षेत्र में भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के पास हुआ। कार में सवार सभी युवक एमपी से राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम जी जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार- मांडल चौराहे पर रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। इसके कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं छत भी पिचक गई।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर वाहन चालकों और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार और बस को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक क्लियर करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार- कार में 5 युवक सवार थे। सभी एमपी से खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
क्रेडिट : जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments