☜ Click Here to Star Rating



टोंक जिले समेत बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में बारिश का दौर थमने से एक बार फिर बांध में से 14 घंटे में ही पानी की निकासी कम दी है। मंगलवार सुबह 8 बजे बीसलपुर बांध के दोनों गेटों को डेढ़-डेढ़ मीटर से घटाकर 1-1 मीटर खोला गया है। अब इनसे प्रति सेकेंड

.

24 जुलाई को खोला था एक गेट ज्ञात रहे कि बीसलपुर बांध लबालब होने पर 24 जुलाई को बांध का एक गेट खोला था। फिर पानी बढ़ा तो कुछ दिन बाद अधिकतम 8 गेट इस साल इसके खोले गए थे। उसके बाद काफी दिनों से पानी की आवक कम होने इसका एक गेट खोलकर पानी निकासी की जा रही थी, लेकिन 2 दिन पहले बारिश तेज होने से बांध में पानी की आवक फिर बढ़ गई। ऐसे में बीसलपुर बांध से पानी निकासी बढ़ा दी है।

4 घंटे में खोला था दूसरा गेट सोमवार सुबह 6 बजे पानी की आवक बढ़ने से बांध के गेट को आधा मीटर से बढ़ाकर एक मीटर खोला था। इससे प्रति सेकंड 6010 क्यूसेक पानी निकासी की जा रही थी। फिर पानी की आवक बांध में बढ़ने से 4 घंटे बाद सुबह 10 बजे बांध का एक और गेट खोल दिया। दोनों गेटों को एक एक मीटर खोलकर प्रति सेकंड 12020 क्यूसेक पानी निकासी की गई। फिर शाम 6 बजे बांध में पानी की आवक बढ़ने से दोनों गेटों को डेढ़—डेढ़ मीटर खोल दिया गया था। दोनों गेटों से प्रति सेकंड 18030 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

तापमान बढ़ने की संभावना मंगलवार सुबह फिर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से आज सुबह 8 बजे से दोनों गेट को फिर से एक—एक मीटर खोलकर प्रति सेकंड 12020 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह पानी निकासी लगातार ढाई माह से जारी है। नदी में बने रपटों पर पानी बह रहा है। उधर 2 दिन बाद मौसम साफ सा हो गया है। हवा चल रही है। सूर्य निकला हुआ है। हालांकि कुछ जगह हल्के बादल दिखाई दे रहे, लेकिन सुबह से सूर्य साफ निकलने से तापमान के भी बढ़ने की संभावना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading