☜ Click Here to Star Rating


झुंझुनूं में किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

झुंझुनूं जिले में सोमवार देर रात हुई बेमौसम बरसात ने किसानों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। कटाई के बाद खेतों में सूखने के लिए रखी गई मूंगफली और चारा पूरी तरह भीग गया है, जिसका सीधा असर उपज और चारे की गुणवत्ता पर पड़ेगा। कृषि विभाग ने आशंक

.

बारिश से जहां एक ओर फसलें बर्बाद हुई हैं, वहीं दूसरी ओर तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। पिलानी मौसम केंद्र के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान एक ही दिन में 11.2 डिग्री गिरकर 35.3 से 24.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 22.5 से घटकर 18.4 डिग्री रह गया। तेज हवा के साथ हुई इस बरसात ने गर्मी को अलविदा कहकर अचानक ‘गुलाबी सर्दी’ का अहसास करा दिया है।

फसलों को भारी नुकसान: 40% तक उपज प्रभावित

कृषि विभाग के अनुसार, चिड़ावा में 35 एमएम और मंडावा में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसने मूंगफली और कपास की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। जिले में मूंग, मोठ, चंवला और बाजरा की कटाई लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन मूंगफली और कपास की कटाई जारी थी।

झुंझुनूं में किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

झुंझुनूं में किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

कृषि विभाग की सहायक निदेशक सविता ने बताया कि जिन किसानों ने मूंगफली की कटाई कर खेतों में रखी थी, उन्हें सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बरसात से फली का रंग और दाना दोनों प्रभावित होंगे। कपास में भी करीब 20 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा, ग्वार की फली पकने की अवधि भी बढ़ गई है, जिससे कटाई के काम में देरी होगी।

रबी फसलों की बुवाई के लिए शुभ संकेत

हालांकि, कृषि विशेषज्ञ इस गिरावट को रबी की फसलों के लिए एक अच्छी शुरुआत भी मान रहे हैं। सहायक निदेशक सविता ने कहा कि तापमान अब 25 डिग्री से नीचे आने पर चना, सरसों और तारामीरा जैसी रबी फसलों की अगेती बुवाई संभव हो सकेगी। सामान्यतः यह बुवाई 15 अक्टूबर के बाद शुरू होती है, लेकिन अब किसान इसे पहले आरंभ कर सकेंगे।

40% तक फसल बर्बाद; रिकॉर्ड तोड़ गिरावट से लौटी 'गुलाबी सर्दी

40% तक फसल बर्बाद; रिकॉर्ड तोड़ गिरावट से लौटी ‘गुलाबी सर्दी

किसान पर बिजली गिरी, हुई मौत

इस बेमौसम बरसात ने एक किसान की जान भी ले ली। मंडावा क्षेत्र के हेतमसर गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से रूपलीसर (चूरू) निवासी सीताराम जाट (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई बाबूलाल के साथ भागीरथ सिंह राजपूत के खेत में रेवड़ चरा रहा था। तेज बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी यह हादसा हुआ। मंडावा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading