☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे एआईसीसी पर्यवेक्षक और प्रदेश पदाधिकारी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से शुरू किए गए संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जैसलमेर जिले में 8 से 10 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

.

एआईसीसी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक एवं संयुक्त सचिव सुशांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सहायक पदाधिकारी- राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव गब्बर सिंह मीणा और विधानसभा समन्वयक सागर महावर जिले में विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर।

तीन दिवसीय दौरे पर आएगी टीम

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बताया-

QuoteImage

‘पर्यवेक्षक दल बुधवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा, जहाँ जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक होगी। इसके बाद पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला प्रमुख, प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल और अन्य अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।”

QuoteImage

ब्लॉक स्तर पर भी लेंगे बैठक

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 अक्टूबर (गुरुवार) को जैसलमेर और सम ब्लॉक की बैठकें होंगी, जबकि 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को पोकरण और सांकड़ा ब्लॉक में बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता रुघदान झीबा ने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम जिले में संगठन को सशक्त बनाने और आगामी संगठनात्मक चुनावों की तैयारियों को लेकर रायशुमारी के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस जन अपने विचार एवं सुझाव साझा करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading