![]()
बीसलपुर बांध में से 3 दिन से पानी निकासी काफी कम की जा रही है।
टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम बनी होने से लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी एकमात्र 9 नंबर गेट से काफी कम मात्रा में पानी निकासी की जा रही है। अब हालात धीरे धीरे ऐसे होते जा रहे है कि एकमात्र खोल रखे गेट को बांध प्रबंधन की ओर से कभी
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि 24 जुलाई शाम को बांध में पानी की आवक बढ़ने से एक गेट खोला था। तीन दिन बाद फिर पानी की आवक बढ़ने बांध के 6 गेट खोल दिए थे। फिर कुछ दिन बाद पानी की आवक कम पड़ने से एक एक करके 5 गेट बंद किए गए। पांचवां गेट 5 अगस्त को सुबह 7 बजे बंद कर दिया था। इसके बाद से एकमात्र गेट नंबर 9 से पानी निकासी बनास नदी में की जा रही है। पानी की आवक गत दिनों से बांध में कम होती जा रही है। इसके चलते बांध का जल स्तर 315.50 मेंटेन कर एक मात्र खोल रखे गेट से भी पानी निकासी काफी कम कर दी है।
बीते 24 घंटे में नहीं हुई बारिश टोंक में मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार 8 बजे तक जिले में कई भी बारिश नहीं हुई है। आज भी मौसम सामान्य सा बना हुआ है। हल्के बादल छाये हुए है। हल्की हवा चल रही है। मौसम सुहावना बना हुआ है। बादल छाने और हवा चलने से लोगों को गर्मी का एहसास कम हो रहा है। इससे अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार बने हुए है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। न्यूनतम तापमान कल की तरह आज भी 27 डिग्री सेल्सियस है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments