☜ Click Here to Star Rating



नागौर का मौसम शुष्क बना हुआ है। आज बादलवाही है लेकिन मंगलवार को धूप पड़ने से तापमान बढ़ा हुआ है। सुबह होते ही उमस बढ़ने लगती है, आमजन के पसीने छूट रहे हैं। नागौर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मानसून कमजोर पड़ गया है। आज सुबह से नागौर में उमस का म

.

धूप और बादलवाही के कारण अगले एक सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान हल्की हवाएं चल सकती हैं। आज बादलों के कारण धूप कमजोर है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को पूरे दिन धूप के कारण तेज गर्मी रही। मंगलवार दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आया और बादल छाने से तापमान में आंशिक गिरावट आई। फिर देर रात तक आसमान साफ हो गया। आज सुबह से फिर बादलवाही का जोर है।

जयपुर मौसम केंद्र ने शनिवार तक तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। पूरे सप्ताह ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल यही मौसम बना रहेगा। शनिवार को ग्रामीण अंचल में बारिश की हल्की गतिविधियां हो सकती हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading