राजसमंद में जिला बनने के बाद पहली जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बालकृष्ण स्टेडियम के बजाय सिविल लाइंस के खुले मैदान में होगा।
राजसमंद में इस बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बालकृष्ण स्टेडियम के बजाय महाराणा प्रताप उद्यान के पास सिविल लाइन ग्राउंड में होगा। जिला बनने के 34 वर्षों में पहली बार इस बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बालकृष्ण स्टेडियम से बाहर आयोज

बालकृष्ण स्टेडियम में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण पूरे स्टेडियम में खुदाई कर रखी है, इस बार यहां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित नहीं होगा।
34 साल में पहली बार नहीं होगा बालकृष्ण स्टेडियम में कार्यक्रम 10 अप्रैल 1991 को राजसमंद जिला बनने के बाद, 15 अगस्त 1991 से अब तक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम बालकृष्ण स्टेडियम में ही आयोजित होते आए हैं। यहां बने श्याम, किशन, मोहन पवेलियन और तीनों ओर दर्शकों की बैठक की व्यवस्था थी। लेकिन बरसात के दिनों में यहां पानी भरे रहने की समस्या रहती थी, जिस पर कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व यहां पर मिट्टी डाल कर सुखाया जाता है।
सिविल लाइंस ग्राउंड में तैयारियां जारी लेकिन इस बार बाल कृष्ण स्टेडियम में मरम्मत का कार्य चल रहा है और पूरा मैदान खुदा हुआ है। जिसके कारण इस बार यहां आयोजन नहीं हो सकता। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए समारोह स्थल बदलने का निर्णय लिया है। इस बार जिला स्तरीय ध्वजारोहण और मुख्य कार्यक्रम महाराणा प्रताप गार्डन के पास स्थित सिविल लाइंस ग्राउंड में होगा। यहां मंच सजावट, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments