![]()
बीसलपुर बांध से आज फिर पानी निकासी बढ़ा दी है।
टोंक जिले के बीसलपुर बांध में पानी की आवक फिर बढ़ने से रविवार सुबह पानी की निकासी फिर बढ़ा दी है। आज सुबह 7 बजे 8 गेटों में से 6 गेट को तीन-तीन मीटर और 2 गेटों को दो-दो मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 1 लाख 32 हजार 220 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की ज
इससे पहले 8 गेटों को थोड़ा कम खोलकर प्रति सेकेंड 1 लाख 20 हजार 200 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। पानी की आवक के हिसाब से पानी निकासी और ज्यादा की जा सकती है।
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि बांध के भराव क्षेत्र हुई तेज बारिश से बांध में तीन दिन से पानी की आवक ज्यादा बढ़ रही है। इसके चलते शनिवार सुबह 7 बजे बांध के दो और गेट खोल कर 8 गेटों से पानी निकासी की का रही थी। रविवार को फिर पानी निकासी बढ़ने से इन 8 गेटों को ज्यादा खोलकर प्रति सेकेंड एक लाख 32 हजार 220 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। यह पानी निकासी बांध का जल स्तर 315.50 आर एल मीटर मेंटेन कर किया का रहा है ।
10 MM हुई 24 घंटे में बारिश जिले में बीते 24 घंटे में औसत 10 MM बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश ठीकरिया रेन गेज सेंटर पर 49 MM हुई है। इसके अलावा अन्य जगह भी कई तेज तो कई हल्की, मध्यम गति की बारिश हुई है। इसी के साथ जिले में आज सुबह तक 1172.71 MM बारिश हो चुकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments