बारिश के दिनों में वाहन चालक यहां इसी प्रकार से निकलने को मजबूर है।
जोधपुर शहर के दाऊजी की होटल का चौराहा इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस चौराहे से प्रदेश के एकमात्र एम्स सहित औद्योगिक इकाइयों का जोड़ने का प्रमुख मार्ग है, लेकिन वर्तमान में गड्ढों की वजह से यहां के हालत खराब है। इसके चलते कर
यहां पर मिले श्रवण ने बताया कि सड़क की हालत करीब चार पांच साल से इसी प्रकार की है। कई बार यहां जाम लगता है तो घंटों तक नहीं खुलता है। इसके चलते वाहन चालक अपना वाहन जल्दी निकालने के चक्कर में झगड़ने पर भी उतारू हो जाते हैं। यह झगड़ा मारपीट तक बढ़ जाता है।

दाऊजी होटल चौराहे की सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने समस्या बताई।
सड़क किनारे पर खड़े रामलाल ने बताया कि सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर बारिश के समय पानी भर जाता है। पिछले दो साल से इस सड़क के यही हाल है। शहर के अधिकारी अपना काम कर रहे हैं, उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। अधिकारी पैसे कमाने में लगे हुए हैं।
बता दें कि दाऊजी की होटल चौराहा शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां पर ट्रांसपोर्ट नगर, एम्स हॉस्पिटल, काजरी जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान है। इसके चलते चौराहे पर भारी यातायात दबाव भी रहता है। यहां पर बारिश के दिनों में मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश ने मिट्टी बह गई, लोगों का कहना है कि यहां पर डामर या सीसी की सड़क बनानी चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments