राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा) उदयपुर में रविवार को 93 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हुई। अभ्यर्थियों के फुट आस्तीन शर्ट, टीशर्ट या सूट पहने होने पर आस्तीन को कैंची से काटा गया। फुट आस्तीन ड्रेस पहनकर आने व
फिर कैंची से उनकी आस्तीन काटने के बाद ही परीक्षा में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा चेन, अंगूठी, घड़ी, चूड़ी आदि ज्वेलरी भी बाहर ही उतरवा ली गई। शहर के सरकारी सी.सै.स्कूल गुरुगोविंद स्कूल में ये नजारा देखने को मिला। केन्द्रों पर परीक्षा शुरू होने से घंटे पहले सुबह 9 बजे तक प्रवेश दिया गया।

अभ्यर्थियों के फुट आस्तीन शर्ट, टीशर्ट या सूट पहने होने पर आस्तीन को कैंची से काटा गया।
उदयपुर में 31128 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के तहत रविवार को ग्रुप ए की सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान परीक्षा हो रही है। वहीं, दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। दोनों पारियों में 31 हजार 128 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
बारिश के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय के भरोसे नहीं रहकर समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और वे परीक्षा से वंचित नहीं रहें।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा) उदयपुर में रविवार को 93 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments