नानी गांव में सड़क किनारे जमा गंदा पानी,यहां बारिश न हो तो भी ऐसे ही हालात रहते हैं।
सीकर में सालों से चली आ रही नानी बीहड़ के गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर कल नानी बाईपास पर ग्रामीण सभा करेंगे। सुबह 10 बजे से यह सभा शुरू होगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर उचित समाधान करने की बात नहीं करता है तो
नानी गांव के सरपंच मोहनलाल ने कहा कि पिछले करीब 2 दशक से नानी बीहड़ का गंदा पानी गांव के खेतों,आम रास्तों पर आ रहा है। पिछले करीब 7 साल से पानी गांव के नजदीक नेशनल हाईवे संख्या 52 की सड़क किनारे आना शुरू हो चुका है। हालात यह है कि लोगों को कई बीमारियां हो रही है। कई बार हमने विरोध प्रदर्शन करके प्रशासन को अवगत करवाया। इसके बावजूद अबतक कोई उचित समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में यह समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिसके बाद अब हमने हाईवे जाम करने का निर्णय किया है।
नानी गांव के नंदकिशोर ने बताया कि गांव में बीहड़ का गंदा पानी तो आता ही है। साथ ही यहां सड़क के किनारे कचरा डाला जाता है। यहां लोग पशुओं के अवशिष्ट डालकर चले जाते हैं। कई कलेक्टर और अधिकारी यहां आकर दौरा कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

नानी गांव के सरपंच मोहनलाल जिन्होंने बताया कि गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं निकला तो अब हाईवे जाम करने की नौबत आई है।
बता दें कि बारिश के सीजन में बीहड़ का पानी करीब 4 किलोमीटर दूर भढाढर बाईपास तक आता है। पूर्व में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा भी इस समस्या के बारे में ट्वीट कर चुके है। विधानसभा में यह मुद्दा धोद विधायक गोरधन वर्मा ने उठाया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments