☜ Click Here to Star Rating


जालोर पुलिस लाइन से पुलिस जवान के द्वारा निकालते तिरंगा रैली

आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर समेत जिले भर में मंगलवार को पुलिस के द्वारा दुपहिया वाहनों पर तिरंगा रैली निकाली गई।

.

शहर के पुलिस लाइन से शाम करीब 5 बजे दुपहिया से तिरंगा रैली निकाली। एएसपी कैलाश विश्नोई ने रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया जो शहर के कलेक्ट्रेट रोड़, अस्पताल चौराहा,हरिदेव जोशी सर्कल, बागोड़ा रोड, होटल गिटकों, से फिर मूड कर पंचायत समिति, वन वे रोड़ से होते हुए पुन पुलिस लाइन पहुंच कर समाप्त हुई। पुलिस के जवानों ने हैलमेट पहन कर आमजन को हैलमेट पहनने का संदेश दिया।

साथ ही जसवंतपुरा में पुलिस के द्वारा तिरंगा रैली निकाली। रैली थाने से रवाना होकर मुख्य बस स्टेण्ड, मुख्य बाजार, माताजी मंदिर से होते हुए पुन थाना परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

जसवंतपुरा थाना के आगे से निकलती तिरंगा रैली

जसवंतपुरा थाना के आगे से निकलती तिरंगा रैली



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading