![]()
बीकानेर में आज का मौसम काफी गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। फिलहाल बीकानेर में गर्मी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है और बारिश की उम्मीद नहीं है। वही मंगलार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्
बीकानेर में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं लेकिन बरसात की उम्रमीद नहीं है। पिछले करीब एक सप्ताह से बीकानेर में बारिश नहीं हुई है। ये बात अलग है कि जिला प्रशासन ने शुक्रवार व शनिवार को भारी बारिश की आशंका में छुट्टी कर दी थी, लेकिन बूंदाबांदी भी नहीं हुई। बुधवार को आर्द्रता दिन के समय 74% रहने की संभावना है, ऐसे में गर्मी के साथ उमस रह सकती है।
पिछले दिनों के मौसम का ब्यौरा:
दरअसल, राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का असर अब कम हो गया है, और राज्य में बारिश की तीव्रता में गिरावट आई है। अब 7 अगस्त को अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। कल अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
किसान को बारिश का इंतजार
पश्चिमी राजस्थान में इस समय खरीफ की फसलें बोई गई हैं, जिनमें बाजरा, मूंग, तिल और ज्वार प्रमुख हैं। बारिश नहीं होने से इन फसलों की स्थिति खराब हो सकती है, खासकर यदि वे अंकुरण के चरण में हों या जब उन्हें पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। बारिश नहीं होने से फसलों की वृद्धि और उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यदि फसलें पानी की कमी के कारण तनावग्रस्त हो जाती हैं, तो इससे उनकी गुणवत्ता और मात्रा दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments