![]()
सवाई माधोपुर में आसमान में छाए बादल।
सवाई माधोपुर में बारिश धीमा पड़ने के साथ ही लोगों को फिर से गर्मी सताने लगी है। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में अब तक औसत 787.55 MM बारिश हुई
सवाई माधोपुर जिले में भले ही कुछ दिनों से ब्रेक लगा हुआ है, लेकिन यहां अब तक अच्छी बारिश देखने को मिली है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष जल संसाधन खंड सवाई माधोपुर की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक कुल 15751 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आज (6 अगस्त) तक 20 रेन गेज स्टेशनों पर औसत वर्षा 787.55 MM रही। वहीं मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक जिले में 30 MM वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिसमें चौथ का बरवाड़ा में 6 MM, सवाई माधोपुर मानटाउन में 15 MM, सवाई माधोपुर तहसील में 3 MM, मलारना डूंगर में 6 MM बारिश दर्ज की गई। इस दौरान जिले के 16 रेनगेज सेंटर रीते ही रहे। वहीं जिले के 18 बांधों में से 13 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। जो कि बारिश के लिहाज से जिले के लिए संतोषजनक स्थिति है। सवाई माधोपुर में बुधवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments