![]()
उदयपुर में राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य को सम्मानित करते हुए
उदयपुर के नगर निगम परिसर में आयोजित ज्ञान गंगा महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर महाराज ने वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें 400 से अधिक साधु-साध्वियों की नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा स
डॉ. औदीच्य ने वर्ष 2002 से संत समाज की सेवा को अपना जीवन ध्येय बना लिया। वे मानते हैं कि आयुर्वेद केवल शरीर की नहीं, बल्कि मन और आत्मा की भी चिकित्सा करता है। तपस्वी, व्रती, ध्यानस्थ साधु-साध्वियों के लिए शरीर का आरोग्य साधना की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर महाराज ने कहा कि संतों की सेवा, केवल शरीर नहीं, बल्कि उनके तप, त्याग और साधना के सहायक बनना है। यह कार्य तभी संभव है जब मन में सेवा और समर्पण का भाव हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments