☜ Click Here to Star Rating


अभियान के तहत पोस्टर पर हस्ताक्षर करती विधायक मीणा।

बौंली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस ने रविवार को नगर पालिका तिराहे स्थित अंबेडकर सर्किल पर वोट चोर, गद्दी छोड हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बामनवास विधायक इंदिरा

.

कार्यक्रम को संबोधित करती‌ बामनवास विधायक इंदिरा मीणा।

कार्यक्रम को संबोधित करती‌ बामनवास विधायक इंदिरा मीणा।

विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला

इंदिरा मीणा ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीति और नियत साफ नहीं है।विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा नेता वोट चोरी करके सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री खुद निर्णय लेने में असमर्थ हैं और विधायक तक की कोई सुनवाई नहीं हो रही। विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही हैं। मीणा ने कहा कि अब जनता भाजपा की इन करतूतों से परिचित हो चुकी है, राज्य की जनता पूरी तरह से त्रस्त है और भाजपा सरकार हर वर्ग को संतुष्ट करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि पाँच साल पूरे होने के बावजूद प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। और आने वाले पंचायत व निकाय चुनावों में इनका सफाया तय है।ये लोग वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। साथ ही कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी कृपाल सिंह मीणा, जिला प्रभारी लाखन सिंह मीणा व कांग्रेस प्रवक्ता बत्तीलाल गुर्जर, सरफराज चौधरी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर जनसभा में सभी ब्लॉक बौली कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी मण्डल अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य,कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading