☜ Click Here to Star Rating


शहर की करीब सौ महिलाओं को ‘श्रेष्ठ गृहिणी’ सम्मान से नवाजा गया।

जयपुर में शनिवार को राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स में ‘क्षितिज शक्ति’ के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर की करीब सौ महिलाओं को ‘श्रेष्ठ गृहिणी’ सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ और दो पुस्तकों का विमोचन

.

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कवि और लेखक अमित आजाद तथा ओज कवि व लेखक नवीन कानूनगो ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बीजेपी संस्कृति प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा, हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी नंदा डगला, मशहूर शायरा मालिका नसीम और ऋचा शर्मा उपस्थित रहीं।

इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ और दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ और दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि नवीन कानूनगो ने ‘शिवशक्ति की वैरागी’ रचना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, वहीं गीतकार अमित आजाद ने ‘तुम्हारा अभिनंदन है राम’ और ‘कृष्ण राधा का विछोह गीत आओ बैठो प्रिए बात हमसे करो…’ सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हास्य कवि वेद दाधीच ने बेटी पर आधारित रचना पढ़ी, जबकि कवयित्री ऊषा दास, ऋतु भारद्वाज और युवा कवयित्री निकिता कसाना ने भी अपनी श्रेष्ठ रचनाओं से सभी को प्रभावित किया।

इसी अवसर पर लेखक अमित आजाद की पुस्तक ‘प्रथम कौन्तेय (कर्ण)’ और कवि नवीन कानूनगो के काव्य संग्रह ‘काव्य समर्पण’ का विमोचन भी किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में समाज सेवक कमल गुप्त और अध्यापिका व समाज सेविका रंजीता गोस्वामी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading