![]()
डीग में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक में डीग तहसील अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए गए।
डीग में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान डीग तहसील अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया, जिसमें लक्ष्मण प्रसाद जांगिड़ को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
यह चुनाव जिला महासभा डीग के चुनाव प्रभारी अशोक कुमार और रामेश्वर दयाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।
अध्यक्ष के चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें जगदीश प्रसाद को संरक्षक, गिरधारी लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोविंद प्रसाद को उपाध्यक्ष, नरेश कुमार को महामंत्री, मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, रमेश को संगठन मंत्री और मुकेश जांगिड़ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बिजेंदर प्रचार मंत्री बनाए गए, जबकि राजेंद्र पसोपा, प्रहलाद सोनगांव, पप्पू कोरर और बिजेंदर उदयपुरी वाले को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी लल्लूराम जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर भूरी सिंह नगर, बाबूलाल नगर, शोभाराम नगर, ओमप्रकाश, नवीन, चन्नी, विजय सिंह, विष्णु, सूरज रवि जांगिड़, गौरव जांगिड़, मुकेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments