चौथ का बरवाड़ा कस्बे से गुजरता पर संचलन।
चौथ का बरवाड़ा कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। जय घोष के साथ निकाले गए पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान पथ संचलन कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से गुजरा। जिसका लोगों ने विभिन्न स्थान

जयघोष के साथ निकलता पर संचलन।
जगह जगह फूल बरसाकर किया स्वागत
पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिला। सुबह नेहरू ब्लाक में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक इकट्ठा हुए। यहां पर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाज एवं देश के किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि देश की मजबूती के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। साथ ही युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान जय घोष किया गया। जिसके बाद अनुशासन दिखाते हुए स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयकारे लगाए। मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों का फूल बरसाकर स्वागत भी किया। पथ संचलन कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से निकला। जिसका समापन चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला के पास किया गया। इस दौरान सुरक्षा के भी बंदोबस्त देखे गए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments