☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने ओसियां (जोधपुर) भजन संध्या में भजन गायक प्रकाश माली को अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की नसीहत दी है। साथ ही कहा- आपका भाई रविंद्र आपके साथ में मजबूती से खड़ा मिलेगा। भाटी ने कहा- विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इ

.

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले रविंद्र सिंह भाटी ने बीजेपी ज्वांइन की थी। उस समय शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी शिव से और भजन गायक प्रकाश माली पचपदरा सीट से बीजेपी से टिकट मांग रहे थे। टिकट वितरण के दौरान एक बार प्रकाश माली का करीब-करीब फाइनल हो गया। तब बालोतरा के अंदर उनके समर्थकों ने पोस्टर तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे। लेकिन इसके बाद प्रकाश माली को टिकट नहीं मिलकर पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी के बेटे डॉ. अरुण चौधरी को पचपदरा टिकट दी गई। इधर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बागी होकर शिव से चुनाव लड़े और जीत गए थे।

प्रकाश माली बीजेपी से लंबे समय से जुड़े हुए है। पीएम नरेंद्र मोदी के मंच भी साझा कर चुके है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पर एक सांग भी बनाया था।

बालोतरा निवासी प्रकाश माली प्रसिद्ध भजन गायक है।

बालोतरा निवासी प्रकाश माली प्रसिद्ध भजन गायक है।

शनिवार आधी रात को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ओसियां माता मंदिर भजन संध्या में पहुंच थे। वहां पर युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। भजन संध्या मंच पर भजन गायक प्रकाश माली भी मौजूद थे। इस दौरान भाटी ने अपनी स्पीच में कहा विधानसभा चुनाव के दौर में हमने (भजन गायक प्रकाश माली) संघर्ष साथ में रहकर किया था। किस्मत हमारी कमजोर रही। साथ प्रकाश माली का भी कमजोर रही। भाईजी के पोस्टर लग गए थे। लेकिन इन्होंने जो खेल किया है वो आज दिन तक हमें भी समझ में नहीं आया। फिर भी हम जगह-जगह अलग-अलग रहे हो चाहे विधानसभा और लोकसभा में प्रकाश माली का आशीर्वाद नहीं रहा हो। फिर मैं यह मंच के माध्यम से मां के दरबार में कहकर जा रहा हूं प्रकाश माली आप अगली बार हिम्मत करना आपका भाई रविंद्र आपके साथ में मजबूती से खड़ा मिलेगा। इस चीज का भरोसा आज दिलाकर जा रहा हूं। यहां पर बैठे सभी मंचासीन और छत्तीस कौम की मांग है कि आप उस रणभूमि में उस चुनाव के अंदर जरूर उतरना, चुनाव लड़े तब पता चलता है कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है। यह हमारा प्रेम है। हम जिस परिवार से आते वहां एक जाजम पर बैठे है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading