झालावाड़ के चौमहला कस्बे में एक विराट कवि सम्मेलन कवियों लोगों को गुदगुदाया।
झालावाड़ के चौमहला कस्बे में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन ॐ हरिहर नव दुर्गा मंडल द्वारा स्वर्गीय हरिकृष्ण प्रेमी और देवेंद्र सिंह चौहान की स्मृति में नवरात्रि महोत्सव के तहत किया गया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इससे पूर्व, मंडल द्वारा मां दुर्गा की महाआरती भी की गई। कार्यक्रम में कवियों और अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया।
मेरठ की कवयित्री डॉ. शुभम त्यागी ने मां वीणापाणि की वंदना से कवि सम्मेलन का आरंभ किया। इंदौर के हास्य रस कवि अतुल ज्वाला ने मंच संचालन किया।

कवि सम्मेलन में उमड़े शहरवासी।
झालावाड़ के हास्य रस कवि भेरू नखराला ने स्थानीय भाषा में श्रोताओं को गुदगुदाया, जबकि सीतामऊ के रजनीश शर्मा ने मालवी भाषा में अपनी प्रस्तुति दी। वीर रस के कवि भूपेंद्र राठौर ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम के सूत्रधार, हास्य रस के कवि अर्जुन अल्हड़ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का घटनाक्रम कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। अंत में, बारां के राष्ट्रीय कवि सुरेंद्र यादवेंद्र ने अपनी कविताओं, व्यंग्यों और छंदों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
यह कवि सम्मेलन मध्य रात्रि तक चला, जिसमें हजारों की संख्या में श्रोता अंत तक डटे रहे। आयोजक समिति ने श्रोताओं के लिए बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था की थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments