![]()
न्यू वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन राजस्थान ने जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुनर्नियुक्ति की मांग की है।
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2527 व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं अचानक समाप्त कर दी गईं। न्यू वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन राजस्थान ने जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया योजना के तहत राजस्थान सरकार ने शिक्षा सत्र 2024-25 में 2903 स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा शुरू की थी। इसके लिए विभिन्न सेवाप्रदाता एजेंसियों के माध्यम से तकनीकी डिग्रीधारी और अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति जुलाई 2024 में की गई थी।
प्रशिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी में भी डोर-टू-डोर सर्वे किया। कोर्स का प्रचार किया और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की सूची बनाई, लेकिन नियुक्ति के मात्र तीन महीने बाद 13 जून 2025 को सरकार ने एजेंसियों के साथ एग्रीमेंट निरस्त कर दिया।
प्रशिक्षकों का कहना है कि सरकार ने बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटा दिया। इससे विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा ठप हो गई है। ग्रीष्मकालीन कार्यों का मानदेय भी नहीं दिया गया। प्रशिक्षक चाहते हैं कि सरकार उन्हें सीधे संविदा पर नियुक्त करे या एजेंसियों के माध्यम से सेवा बहाल करे।
प्रशिक्षक छुट्टी के दौरान किए गए कार्यों का आर्थिक पारिश्रमिक भी मांग रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया तो वे आंदोलन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments