![]()
राजस्थान पुलिस के द्वारा आज एक हैड कांस्टेबल को ASI और 7 पुलिस कांस्टेबल को हैड कांस्टेबल पद पर गैलेंट्री प्रमोशन किया गया है। इनमें सीकर पुलिस के दो कांस्टेबल अंकुश और बनवारीलाल शामिल है।
दोनों 2013 बैच के कांस्टेबल है। कांस्टेबल अंकुश सीकर की साइबर सेल और बनवारीलाल नीमकाथाना एडिशनल एसपी कार्यालय में पदस्थापित है। दोनों ही जिले में कई बड़ी वारदातों का खुलासा कर चुके हैं।
कांस्टेबल अंकुश ने 10 हजार के इनामी बदमाश विकास उर्फ विक्की टाइगर,25 हजार के इनामी बदमाश राजू गणेशपुरा, नेक्सा एवरग्रीन ठगी मामले में 20-20 हजार के दो इनामी बदमाश मोहित और बनवारी,10 हजार के इनामी बदमाश सोनू मीणा,60 लाख की लूट के मामले में रणजीत उर्फ रणसा,सुभाष बराल गैंग के हथियारों का जखीरा पकड़वाने में,गुन्नू किडनैप,ध्रुव अपहरण कांड,डेढ़ करोड़ की चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं कांस्टेबल बनवारी लाल ने 50 हजार के इनामी बदमाश आजाद गैंग के सरगना महेश,हॉस्पिटल से चोरी हुई नवजात बच्ची को दस्तयाब करवाने,4 साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर मर्डर करने के मामले में,40 लाख की लूट के मामले में,खाटू में रक्षत किडनैप मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments